- डीएम के आदेश पर 12 बच्चों का जिला अस्पताल व 11 बच्चों का सीएचसी पर हुआ उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। एनएस इंटरनेशनल स्कूल बस के नहर में गिरने से घायल हुए छात्र-छात्राओं का जिला अधिकारी के आदेश पर जिला अस्पताल व स्थानीय सीएचसी पर चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
बुधवार को ग्राम आलियारपुर के पास नहर में बस गिरने के बाद घायल हुए सभी छात्र-छात्राओं को उनके परिजनों द्वारा निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। ज्यादातर बच्चों को गुम चोटें आई थीं। ऐसे में जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा ने सभी घायल बच्चों का पुनः स्वास्थ्य परीक्षण कराने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को घायल कुलदीप (11) पुत्र टेकचंद, मोहन (11) पुत्र महावीर, लकी (7) पुत्र महेश, प्रिंस (9) पुत्र महावीर, नितिन (13) पुत्र महेश, यश (14) पुत्र कृष्णपाल, भीमदेव (9) पुत्र लोकेन्द्र, सौरभ (8) पुत्र सोनू, दीपक (9) पुत्र विपिन, रोली (9) पुत्री कृष्णपाल, हिमांशी (12) पुत्री महेश, यश (10) पुत्र रघुवीर निवासी आलियारपुर को जिला अस्पताल बिजनौर व राधिका (8) पुत्री राजबहादुर, तनिष्का (9) पुत्री दीपक, तेजश्वी (7) पुत्री दीपक, ध्रुव (5) पुत्र प्रेमराज, सौर्य (7) पुत्र रंजीत, तरुण (7) पुत्र राजबहादुर, प्रियंकर (11) पुत्र विंटू, रिया (8) पुत्री नरेन्द्र, यशिका (11) पुत्री प्रमोद, साक्षी (9) पुत्री प्रमोद, व नकुल (10) पुत्र नरेन्द्र निवासीगण ग्राम हाजीपुर को स्थानीय सीएचसी पर प्रभारी अधीक्षक डाॅ. विशाल दिवाकर की निगरानी में उपचार कराया गया।