फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पहले बढ़ाया मेलजोल, फिर बनाया ठगी का शिकार

Thu, 03 Aug 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। सब्दलपुर रेहरा गांव में कुवैत भेजने के नाम पर सात बेरोजगार लड़कों से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पुलिस को हमसाज बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में आरोपी ने पहले मेलजोल बढ़ाया था, उसके बाद विश्वास में लेकर ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी वसीम व उसके भाई नसीम पुत्र शब्बीर अहमद के यहां अकील पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी सब्दलपुर देह जहांगीर उर्फ गौसपुर थाना कोतवाली देहात का आना जाना था। आरोप है कि अकील ने नसीम व वसीम से कहा कि उसके पास कुवैत मे सात लड़को के लिए नौकरी व वीजा है। जिसके बदले कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी उसकी होगी दोनों ने अपने गांव व रिश्तेदारों के सात लोगों से चार लाख उनतालीस हजार आठ सौ रुपये उनके खाते में डलवा दिए।
अब अकील न तो लड़कों को नौकरी पर भेज रहा है, न ही उनके पैसे लौटा रहा है। इस मामले मे थाना कोतवाली देहात मे शिकायत दर्ज कराई गई आरोप है पुलिस ने आरोपी से पैसे लेकर मामले को अनसुना कर दिया पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं नवागंतुक थानाध्यक्ष हीमपुर दीपा सुमित राठी का कहना है की अभी मामले की जानकारी नहीं हुई है, कल पीड़ितों को थाने बुलाया जाएगा। उधर, वसीम का कहना है मामले में सुनवाई नहीं हो रही है। यदि यहां इंसाफ नहीं मिला तो वह लखनऊ मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें