बिजनौर में मातृ दिवस पर यूनिवर्सल अकेडमी में हुई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं बच्चों ने दिखाई अपना प्रे
- फोटो : BIJNOR
प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने दर्शाया मां के प्रति प्रेम
बिजनौर। यूनिवर्सल एकेडमी में मातृ दिवस के मौके पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्कूल के बच्चों ने सेल्फी विद मॉम, कार्ड मेकिंग, खाना बनाना, सलाद सज्जा, कविता गायन आदि के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम भाव को प्रकट किया। कार्ड मेकिंग व सेल्फी प्रतियोगिता में कक्षा एक व दो की त्रिशा डबास, काव्या चौधरी, शौर्य देव, विधि शर्मा व रुद्रांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सलाद सज्जा व कविता प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच की राजश्री कर्णवाल, अक्षरा कुमारी, अखंड दीप, समन्यु सिंह व अमनप्रीत सिंह ने तथा कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं के लिए आयोजित की गई व्यंजन प्रतियोगिता में अल्फिशा फरीद, पावनी कर्णवाल, ध्रुव सिंह डबास, रुद्रांश सैनी, द्रव्यांशु व जसप्रीत सिंह व कक्षा दस की छात्रा यति कौशिक ने मां के प्रति अपने भावों को व्यक्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकेडमी के प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को मां का सम्मान करने की शिक्षा दी।