फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर से दिखाई दी हिमालय पर्वत श्रृंखला

विज्ञापन
चांदपुर से दिखाई देता हिमालय पर्वत के शिवालिक की निम्न श्रेणियां। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चांदपुर से दिखाई दी हिमालय पर्वत शृंखला
विज्ञापन

चांदपुर/कादराबाद। देश में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को पूरा हो रहा है। लॉकडाउन के चलते देश में फैक्टरी, वाहन आदि के न चलने से प्रदूषण बहुत कम हुआ है। हवा में प्रदूषण के कण गायब हैं। रविवार को बारिश होने के बाद मौसम साफ हुआ तो उत्तराखंड में हिमालय की पर्वत शृंखला दिखाई देने लगी। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार के मोहल्ला कायस्थान स्थित मकान की छत से यह प्रकृति का सुंदर नजारा देखा गया। हिंदू इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त भूगोल के शिक्षक कुबेर सिंह ने इन पहाड़ों को हिमालय पर्वत की श्रृंखला बताया है। एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर के भूगोल शिक्षक मोहम्मद ताहिर ने बताया कि दिखाई दे रहा पर्वत हिमालय पर्वत की शिवालिक की निम्न श्रेणियां जैसी लग रही हैं। जो कि प्रदूषण न होने के कारण दिखाई देने लगी हैं। हिमालय पर्वत को तीन श्रेणियों में माना गया है। जिसमें एक महा हिमालय, दूसरा मध्य हिमालय व तीसरा शिवालिक हिमालय। उन्होंने बताया कि रोड डिस्टेंस के मुकाबले एयर डिस्टेंस कम होता है। वायु प्रदूषण कम होने के कारण पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कादराबाद से भी कालागढ़ की पहाड़ियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें