फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर-वैक्सीन से छूटे बच्चों का सात अगस्त से होगा टीकाकरण

Tue, 01 Aug 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तहत किया जाएगा टीकाकरण
विज्ञापन

-0 से 5 साल तक के बच्चों का होगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में सात अगस्त से सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे करा लिया है। अभियान में उन बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्हें वैक्सीन लगने की तारीख नजदीक है। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अलग-अलग उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगेगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के लिए जिले में 715863 परिवारों का सर्वे किया। इन परिवारों में 0 से पांच साल तक के बच्चों की संख्या 488801 है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 0 से पांच साल तक के 12597 बच्चों को पेंटा, डीपीटी की पहली डोज लगेगी, जबकि पेंटा, डीपीटी की दूसरी डोज 10426 बच्चों को लगनी है। पेंटा, डीपीटी की तीसरी डोज 10966 बच्चों को लगेगी।
विज्ञापन

वहीं एमआर वैक्सीन की पहली डोज 11630 बच्चों को लगनी है। इसके अलावा एमआर वैक्सीन की दूसरी डोज 12712 बच्चों को लगाई जाएगी। अभियान में गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्हें टीडी वैक्सीन लगेगी। जिले में 4906 गर्भवती महिलाओं को टीडी वैक्सीन की पहली डोज, 4518 गर्भवती महिलाओं को दूसरी डोज, 2002 गर्भवती महिलाओं को टीडी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन::
सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 सात अगस्त से शुरू हो रहा है। विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। सभी वैक्सीन उपलब्ध हैं। जहां ज्यादा बच्चों को वैक्सीन लगनी होगी, वहां सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। सत्र लगाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार हो रहा है।
....डॉ. विजय कुमार गाेयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें