बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों को किया सम्मानित
बिजनौर। आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता स्कूल के बाल वैज्ञानिकों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने बताया कि प्रतियोगिता जीजीआईसी बिजनौर में जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित हुई थी। इसकी प्रदर्शनी में 61 स्कूलों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए थे। प्रदर्शनी में आरजेपी के श्रेय राणा व अभिनय कुमार ने जूनियर वर्ग, बिलाल अहमद व सुलेमान ने सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया था। निर्णायकों द्वारा दोनों ही मॉडल को प्रथम स्थान दिया गया था। सीडीओ केपी सिंह द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये के चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने बाल वैज्ञानिकों व स्कूल के विज्ञान गणित शिक्षक एसपी गंगवा, वीरेंद्र कुमार, सुधांशु वत्स, अतुल रस्तोगी, तेजपाल सिंह, सुनील बाबू, पीके सिंह, रश्मि चौहान, भूपेंद्रपाल सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान वीएस चौहान, गयूर आसिफ़, करणवीर सिंह, मनोज यादव, चंद्रहास सिंह, सुधीर राजपूत, मनोज यादव, विनोद यादव आदि अध्यापक उपस्थित रहे।