फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
बिजनौर में सड़क दुर्घटना मे बालक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अनियंत्रित कार की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टिनशेड में जा घुसी। टिनशेड के चबूतरे पर खड़े बालक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने एक घंटा तक मार्ग पर जाम लगाए रखा। उपचार के दौरान मंगलवार को किशोर की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सोमवार रात करीब आठ बजे बिजनौर से मंडावर की ओर जा रही एक कार गांव उमरपुर जमालपुर में अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और दो पेड़ों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों ही पेड़ धराशायी हो गए। एक इंडिया मार्का हैंडपंप को तोड़ते हुुए कार सड़क किनारे पड़े टिनशेड के चबूतरे पर चढ़ गई। टिनशेड के बाहर खड़े मयंक (12) पुत्र ईशम कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जिन्होंने करीब एक घंटा तक मार्ग पर जाम लगाए रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। वहीं मंगलवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चला रहा युवक नशे की हालत में था, कार से दो बोतल भी बरामद होने की बात कही जा रही है। वहीं कार चालक युवक बिजनौर के दमकल विभाग तैनात कर्मी का बेटा भी बताया गया है।
तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक
हादसे में जिस बालक की जान चली गई, वह तीन बहनों का इकलौता भाई और सबसे छोटा था। जिसकी वजह से तीनों बहनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम हाउस में बालक के परिजनों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

बालक की मौत को अस्पताल ने छुपाया
हादसे में घायल हुए बालक की मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल ने हालत बिगड़ने की बात कहते हुए मंगलवार की सुबह बालक को रेफर करने की बात कही। बालक को एंबुलेंस में रख गया, इस दौरान परिजनों ने देखा कि बालक की मौत हो चुकी है। परिजनों ने अस्पताल पर गुमराह करने और मौत की खबर को छुपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई।
मेरे भाई तू आजा, कहकर फूट-फूटकर रोई बहन
मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन बालक के शव को देखकर फफक-फफकर रोने लगे। बहन मेरे भाई तू आजा, कह कर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर फूट-फूटकर रोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें