फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन

नहटौर। दूल्हे के साथ देवस्थल से लौट रहे बालक की सीमेंट से लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बालक की मौत होने पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

गांव चक गोवर्धन निवासी मोनू की बरात जा रही थी। बरात जाने से पूर्व दूल्हा गांव में ही नहटौर नूरपुर मार्ग पर देवस्थल पर पूजा के लिए गया। उसके साथ परिवार के लोग बच्चों सहित गए थे। वहां से लौटते समय सड़क पर दीक्षांत (9) पुत्र कैलाश सीमेंट से लदे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक से कुचलने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें