फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में भाग लेने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपाइयों एवं नागरिकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सतपुली उत्तराखंड में रह रहे नजीबाबाद निवासी वेद प्रकाश वर्मा की पुत्री दीपांशी के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए नजीबाबाद पहुंचे। साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के प्रांगण में एडीएम विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थानाप्रभारी संजय पांचाल की उपस्थिति में वेद प्रकाश वर्मा, उनकी पत्नी सतपुली की चेयरपर्सन अंजना वर्मा और भाई चंद्रप्रकाश वर्मा ने मुख्यमंत्री रावत और उनकी पत्नी सुनीता रावत का स्वागत किया। भाजपा विधायक अशोक राणा, राजन टंडन गोल्डी, अवनीश अग्रवाल टांडेवाले, डा. राजीव अरोड़ा, बिंदु सराफ, आशु अग्रवाल, कपिल सराफ, खुर्शीद आलम एड., पवन वर्मा, आकाश कर्णवाल, तरुण अग्रवाल, शुभम ग्रोवर, अकिल खान, नमन अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया। विवाह समारोह में शामिल होने के करीब एक घंटे बाद मुख्यमंत्री रावत देहरादून के लिए रवाना हो गए।
इनसेट
भाजपा नेता को रोका
वरिष्ठ भाजपा नेेता राजीव अग्रवाल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का स्वागत करने साहू जैन कॉलेज पहुंचे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात फोर्स ने मुख्यमंत्री से निजी कार्यक्रम में आने की बात कहकर उन्हें हेलीपेड जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएए के बारे में लोगों को समझाएं : त्रिवेंद्र सिंह रावत
नजीबाबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मीडिया कर्मियों ने वार्ता का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि वह विवाह समारोह में भाग लेने आए हैं। सीएए पर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को समझाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें