फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की खुशियों से झोली भरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की खुशियों से झोली भरी
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महात्मा विदुर की तपोभूमि बिजनौर में तीन सितंबर से दो दिन का प्रवास है। बिजनौर आने से पहले मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की झोली खुशियों से भर दी। माध्यमिक शिक्षकों को मिलने वाले राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की संख्या बढ़ा दी।
मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक प्रतिभाशाली शिक्षकों को सम्मानित करने की अपनी मंशा को अमलीजामा पहना दिया। राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की संख्या बढ़ा दी। पुरस्कार के मानकों में बदलाव हो गया। मुख्यमंत्री द्वारा दोनों पुरस्कारों की संख्या बढ़ने से शिक्षक खुश हैं। शिक्षक अतुल कुमार, रवींद्र कुमार, बेसिक शिक्षा परिषद से सेवानिवृत्त शिक्षिका कौशल शर्मा, शिक्षक जितेन्द्र कुमार, अजब सिंह आदि का कहना है कि यह अच्छा फैसला है। निर्णय शिक्षकों को शिक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन

ये हुई पुरस्कार संख्या
विभागीय जानकारी के अनुसार अभी तक प्रदेश में राज्य अध्यापक पुरस्कार मुट्ठी भर शिक्षकों को मिलता है। सूबे में शिक्षकों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की यह संख्या केवल सांकेतिक ही कहीं जा सकती है। हर मंडल से एक शिक्षक को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार मिलता है। बदले मानकों के अनुसार दोनों केटेगरी में 18-18 पुरस्कार मिलेंगे। इस प्रकार कुल पुरस्कार की संख्या 36 होगी। प्रत्येक श्रेणी के 18-18 पुरस्कारों में से दो-दो पुरस्कार प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक के होंगे। शेष 14-14 पुरस्कार शिक्षकों को मिलेंगे। मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार भी राज्य अध्यापक पुरस्कार की तरह शिक्षक दिवस पांच सितंबर को प्रदान किए जाएंगे।
ये होगी प्रक्रिया
डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था में राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार विषयवार तथा वर्गवार मिलेगा। इससे वैज्ञानिक, कला, कामर्स आदि सभी वर्गों एवं विषय के प्रतिभाशाली शिक्षकों को आगे आने का मौका मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही पुरस्कार 90 प्रतिशत से अधिक परीक्षाफल दर्शाने वाले शिक्षकों को मिलेगा। पुरस्कार के चयन के लिए राज्य स्तर पर समिति बनेगी। पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को समिति के समक्ष प्रजेंटेशन देना होगा। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन से पुरस्कारों की संख्या एवं प्रक्रिया बदलने की अधिकृत सूचना कार्यालय को नहीं मिली है। शासन के निर्देश का पालन होगा।
विज्ञापन

ये प्रधानाचार्य होंगे पुरस्कृत
डीआईओएस कार्यालय ने शासन से आए पत्र का हवाला देते हुए बताया कि शासन ने यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई परीक्षा में यूपी में प्रथम तीन रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें