फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता को भेजा नोटिस

Fri, 03 Feb 2023 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परियोजना पर खर्च के बाद भी बच रहे 23 लाख, फिर भी मांगा जा रहा बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। मुख्य अभियंता (पूर्वी गंगा) मुरादाबाद आरपी सिंह ने अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी एक मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। संबंधित परियोजना में डेढ़ करोड़ के सापेक्ष व्यय करने के बाद भी 23 लाख रुपये अवशेष है। फिर भी लेखा शीर्षक बदल कर गलत तरीके से धन आवंटन की मांग क्यों की जा रही है।
मुख्य अभियंता ने 28 जनवरी को जारी किए नोटिस में बताया कि अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के क्षेत्र में रामगंगा नहर कॉलोनी धामपुर चहारदीवारी के लिए 149.60 लाख रुपये की परियोजना बनाई गई थी। जिसके सापेक्ष विभाग की ओर से मार्च 2022 तक 127.03 लाख रुपये व्यय किया जा चुका है। 22.57 लाख रुपये अवशेष हैं। यदि निर्माण कार्य कराया जाए तो चार लाख रुपये का व्यय संभावित है। जबकि 99,894 रुपये का भुगतान पूर्व में किए कार्य का अवशेष है। परियोजना पर रुपये पांच लाख का धन आवंटन कराने के लिए प्रकरण उनके कार्यालय को पत्र उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

परियोजना के अनुबंध में प्राविधिक लगभग 80 मीटर दीवार का निर्माण उप जिलाधिकारी कोर्ट के पारित आदेशों के क्रम में बाधित है। आदेश की प्रति प्रकरण के साथ संलग्न नहीं की गई। आरोप है कि प्रकरण के साथ बीएम-08 में अंकित लेखा शीर्षक गलत अंकित किया गया है। वित्तीय वर्ष में 10 माह पूर्ण हो चुके हैं । इस दौरान परियोजना पर धन की मांग क्यों नहीं की गई। परियोजना पूर्ण हो चुकी है और समर्पण भी कर दिया गया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से इस बाबत जल्द स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एआईडी के एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि उनकी मंशा किसी प्रकार से गलत नहीं है। राज्य संपत्ति का धन पूरी तरह से सुरक्षित है। मुख्य अभियंता को जल्द ही नोटिस का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें