फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नए उद्योगों के लिए वातावरण अनुकूल : धर्मपाल सिंह

Fri, 03 Feb 2023 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कैबिनेट मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने कहा कि बिजनौर पावन भूमि है और यहां का वातावरण उद्योग के लिए बहुत ही अनुकूल है। जिले को कृषि व व्यापार के क्षेत्र में अलग पहचान मिल रही है। उन्होंने जिले के उद्यमियों से कहा कि वह कृषि के क्षेत्र में भी पूंजी को निवेश करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी कुंभ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि उद्यमियों को उद्यम व व्यापार करने के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध हो। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में औद्योगिक, पर्यटन आदि क्षेत्र विकसित करने में किसी स्तर पर निवेशकों को कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा और एवं उद्योग की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। थाना स्तर पर निवेशक सेल की भी स्थापना की गई है।
कार्यक्रम में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम, डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल, संचालन प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में ओमेंद्र त्यागी, कार्यक्रम संयोजक अंकित डोडवाल, सह संयोजक दीपक गर्ग, अलीशा हुसैन सिद्दीकी, तसलीम अहमद, जावेद रहमान शमी, तनु राजपूत, शोभा शर्मा, प्रभा चौधरी, सरदार रविंद्र सिंह, सुरेश वर्मा, पंडित ललित शर्मा, दीपक गर्ग उर्फ मोनू सभासद, नगर महामंत्री राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री व डीआईजी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

13 लोगों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने योगेश शर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, जगन पाल, सविता अग्रवाल, सीताराम राणा, पंडित ललित शर्मा, डॉ. नवनेश कोठारी, अंकित त्यागी, डॉ. राखी आनंद अग्रवाल सहित 13 लोगों को सामाजिक कार्याें के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें