फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में राशन का स्टॉक पकड़ा

Tue, 29 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शेरपुर कासम में राशन का स्टॉक बरामद करने के बाद छानबीन करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में एसडीएम ने स्योहारा क्षेत्र के गांव शेरपुर कासम में छापामारी कर एक व्यक्ति के घर से 270 बोरे चावल, 329 बोरी गेहूं व दो बोरी चीनी बरामद की है। इस कार्रवाई से डीलरों में हड़कंप मच गया है। माल को अधिकारियों ने पूर्ति विभाग को सौंप दिया है। पूर्ति विभाग के एआरओ महेश गौतम ने बताया कि उनकी टीम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन

एआरओ ने बताया कि शेरपुर कासम में गांव के नौरंग सैनी के घर पर अवैध तरीके से राशन का स्टॉक पकड़ा गया है। आरोप है कि आरोपी स्टॉक को ठिकाने लगाने की कोशिश में जुटा था। अचानक हुई छापामारी से आरोपी के हाथ पांव फूल गए। घटना का पता लगते  ही अन्य डीलरों में हड़कंप मच गया।

विभाग ने आरोपी के ठिकाने से बरामद कर  गल्ले को कब्जे में लेकर डीलर व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में माल कहां से लाया  गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें