फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को चलेगा चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को चलेगा चेकिंग अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अवर अभियंताओं के नेतृत्व में टीम गठित की जा रही है। ज्यादा खपत वाले फीडर पर पहले चेकिंग की जाएगी। विद्युत एसडीओ और अधिशासी अभियंता अभियान की निगरानी करेंगे।
बारिश कम होने तथा तापमान अधिक होने से गर्मी काफी हो रही है। बरसात के दिनों में बारिश नहीं होने से फसलों की सिंचाई को नलकूप चल रहे हैं, वहीं गर्मी से निजात पाने के उपभोक्ताओं के घरों एवं प्रतिष्ठानों में कूलर, पंखे तथा एसी चल रही है। इस कारण खपत अधिक होने से बिजलीघर ओवरलोड हो रहे हैं, जबकि विभाग को राजस्व कम मिल रहा है। ऐसे में विभाग की ओर से बिजली चोरी रोकने को शहर व देहात में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए फीडर व मोहल्ले वार अवर अभियंताओं की टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन

बकायेदारों के खिलाफ भी चलेगा अभियान
बिजली चोरी रोकने को गठित टीमें राजस्व वसूली पर जोर देंगी। टीम कई माह के बकायेदार उपभोक्ताओं से पहले बिजली बिल का बकाया जमा करने को कहेंगे। उपभोक्ता द्वारा बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर उनका मौके पर ही कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन...
बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलता रहता है। ज्यादा लाइन लॉस वाले तथा खपत ज्यादा वाले फीडर के क्षेत्र में चेकिंग की जाएगी। टीम बकाया जमा कराने को काम करेगी।
- प्रदीप कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें