फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। गांव जलीलपुर निवासी युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव जलीलपुर निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह अपने पुत्र को अमेरिका भेजना चाहते थे। गांव सीकरी निवासी निछत्तर और भोगपुर निवासी गौरव ने इसके लिए 45 लाख रुपये में मामला तय किया। हरियाणा के गांव करनाल निवासी दो लोगों से बात कराई। बात होने पर दोनों के खाते में नौ लाख रुपये और चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। दस दिन के बाद 32 लाख रुपये दुकान पर नकद दिए। 40 दिन में टिकट और वीजा देने की बात कही।
विज्ञापन

करीब 50 दिन बाद संपर्क किया तो उन्होंने पुत्र संदीप को मैक्सिको बार्डर भेजने की बात कही। उनके कहने पर पुत्र को मैक्सिको बार्डर भेज दिया। वहां आरोपियों ने उसके पुत्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया। पुत्र से विदेश न भेजने और रुपये वापस न करने को कहा। आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें