फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेम विवाह करने वाली युवती के अपहरण का प्रयास, खूब हुआ हंगामा

विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल से उठाने आए परिजनों के बारे सीओ को जानकारी देती पीड़ित युवती।
विज्ञापन
- प्रेम विवाह से नाराज युवती के भाई, मां और पिता समेत अन्य परिजनों ने किया प्रयास
विज्ञापन


- मारुति वैन लेकर पहुंचे थे युवती के परिजन, जबरन गाड़ी में बैठाने पर हुआ हंगामा




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रेम विवाह करने वाली युवती का जिला अस्पताल से अपहरण करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि मायके वालों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों गाड़ी को रोक लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। मामले में पीड़िता के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

करीब 40 दिन पहले किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मजीतपुर चंदा उर्फ चंदापुरा की रहने वाली युवती ने गांव के ही युवक तालिब के संग प्रेम विवाह कर लिया। इस मामले में युवती के परिजनों ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई। मगर, कोर्ट में दिए बयानों के आधार पर युवती को उसके शौहर के संग भेज दिया गया था। अपनी मर्जी से निकाह करने को लेकर युवती के परिजन नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को युवती अपने ससुर के संग जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए पहुंची। इसी दौरान युवती का भाई, पिता, मां और अन्य परिजन मारुति वैन लेकर अस्पताल पहुंच गए और उसे जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। ससुर ने विरोध किया तो मारपीट की गई। युवती की चीख पुकार सुनकर डाक्टर और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने मारुति वैन को रोके लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सीओ को देखकर पीड़िता बिलख पड़ी और बचाने की गुहार लगाई। शहर कोतवाली पुलिस युवती को उसके परिजनों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस ने मारुति वैन को भी कब्जे में लिया है। साथ ही उसके भाई को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाल अमित चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें