फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर आठ लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर आठ लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन

नींदडू़(बिजनौर)। महिला ने पास के जनपद के अपने करीबी रिश्तेदार पर पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सादात निवासी इंतजार अली की पत्नी रिहाना खातून का कहना है कि उसका पुत्र इमरान बेरोजगार है तथा रोजगार की तलाश में लगा था। आरोप है कि जनपद मुरादाबाद निवासी उसकी बहन के दामाद ने अपने भाइयों व एक अन्य के साथ उससे संपर्क किया और उसके बेटे की धामपुर तहसील में स्टेनो के पद पर नौकरी लगवाने के लिए आठ लाख रुपये की मांग की। उसने अपने गहने आदि बेचकर किसी तरह रुपये जुटाए और आरोपी को दे दिए। इसके बाद नौकरी नहीं लगी, तो उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। महिला का कहना है कि आरोपी ने रुपये लौटाने की बजाय सत्ता पक्ष के बड़े नेता और अधिकारियों से जान पहचान होने की बात कहते हुए उसे व उसके पुत्र को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। रिहाना ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसकी रकम वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें