चांदपुर (बिजनौर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गांव बागड़पुर में गुलदार हमले का शिकार हुए मजदूर बृजपाल के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ग्राम प्रधान से चार पिंजरे बनवाकर गांव में लगवाने की बात कही है। इसमें कोई पिंजरा दान देना चाहता है तो वह अपने जन्मदिन पर या किसी उपलक्ष्य के तौर पर प्रधान को देकर सहयोग करें। मृतक ब्रजपाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, प्रदेश पश्चिम महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु चौधरी, ग्राम प्रधान पति नवनीत कुमार, राजीव कुमार प्रधान, चौधरी वीर सिंह आदि मौजूद रहे।