फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिलेभर में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

Thu, 28 Aug 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के सराफा बाजार में भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिजनौर। जिलेभर में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर गणपति बप्पा का अपने घरों में स्वागत किया। घरों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर भगवान गणेश के जयकारे गूंजे। शहर में कई जगह गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार में सराफा स्वर्णकार संघ की ओर से गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना की गई। भक्तों ने बुधवार को सुबह आठ बजे भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। पूरे दिन भजन गूंजते रहे। इस मौके पर विजय, वैभव, सूरज, रजत, लखन, मनोज शर्मा रहे।
वहीं, गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा चार सितंबर को निकाली जाएगी। उधर, गायत्री शक्तिपीठ पर भी श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन किया। केदार नाथ साहू और बिजेंद्र राठी ने वर्धमान काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. गोविंद राम गुप्ता, डॉ. नीलम गुप्ता, अचिन्त्य गुप्ता से पूजन कराया। सबसे पहले श्रीगणेश वंदना कर पूजन और आरती की गई। उसके बाद भोग लगाया गया। शाम चार बजे शक्तिपीठ पर श्रीगणेश भजन कीर्तन किया। राम पाल सिंह, नर्मदा साहू आदि रहे।
विज्ञापन

धामपुर में विभिन्न स्थानों पर गणपति मूर्तियाें की स्थापना के साथ ही दस दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ हो गया। बुधवार को शोभायात्राएं निकालकर गणपति को पंडाल में विराजित किया गया।
सात दिवसीय गणेश चौथ महोत्सव समिति ने गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली। कुर कांपलैक्स स्थित भव्य पंडाल में स्थापित किया गया।
बाल गणेश कमेटी की ओर से मोहल्ला साहूवान, मोहल्ला बाड़वान स्थित चामुंडा धाम, शिवशंकर मंडल मंदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया में गणपति की स्थापना की गई। अंकुर गोयल, अर्पित गोयल, दीपेश गोयल, अंशुमान अग्रवाल, ध्रुव पुष्पक रहे।
उधर, श्रीगणेश चौथ समिति की ओर से बड़ी मंडी में पूजन के साथ गणेश भगवान की प्रतिमा काे स्थापित किया गया। बाद में भंडारे का आयोजन किया। स्योहारा की शिवाजी मार्केट को सजाकर प्राचीन शिव मूर्ति स्थल पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई। मनोकामना काली माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बड़ा बाजार, जाली माता मंदिर मोहल्ला इस्लाम नगर, प्रजापति युवा संगठन मोहल्ला जोशियान, पंजाबी कॉलोनी मोहल्ला तराई से शोभायात्राएं निकालकर गणपति जी की स्थापना की गई।

बिजनौर के सराफा बाजार में भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें