स्योहारा क्षेत्र में युवक का शव मिलने के बाद लगी भीड़ और विलाप करते परिजन। संवाद
स्योहारा। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे सोहन उर्फ सोनू (33) पुत्र सोनाथ सिंह निवासी सद्दो बेरखा का शव गांव से करीब तीन किमी दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह 19 अगस्त से लापता था। परिजनों ने 22 अगस्त को स्योहारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक के परिजनों का कहना है कि सोनू का पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।
सोनू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। 19 अगस्त को ही वह परिवार के साथ गांव आया था। उसी दिन घर से लापता हो गया। बुधवार को खेत स्वामी जितेंद्र उर्फ मुखिया निवासी सरकड़ा ने जंगल में पेड़ से लटके शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारवाया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
n छह- सात दिन पुराना लग रहा शव : पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में यह बात सामने आई कि शव लगभग छह–सात दिन पुराना है। घटना स्थल गांव से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है, फिर भी इतने दिनों तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
n तलाश में ढिलाई पर उठे सवाल : परिजन लापता होने के बाद से ही सोनू की तलाश में जुटे थे। उनका आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ओर से उसकी तलाश के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए।
स्योहारा क्षेत्र में युवक का शव मिलने के बाद लगी भीड़ और विलाप करते परिजन। संवाद