जजों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन
बिजनौर। हाईकोर्ट ने चार जजों के न्यायिक क्षेत्र में परिवर्तन किया है। हाईकोर्ट के आदेश पर स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट डॉ. मनु कालिया को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश कोर्ट नंबर तीन बलजोर सिंह को स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट, स्पेशल जज चंपत सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्याधीश कोर्ट नंबर तीन का न्यायधीश बनाया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश हनी गोयल को स्पेशल जज आवश्यक वस्तु अधिनियम बनाया गया है।