फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति से आच्छादित स्नातक परीक्षा में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति से आच्छादित स्नातक परीक्षा में हुआ बदलाव
विज्ञापन

बिजनौर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि की नई शिक्षा नीति से आच्छादित स्नातक की परीक्षा में बदलाव हुआ है। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से होगी। विश्वविद्यालय से माइग्रेशन सर्टिफिकेट व प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन मिलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मीडिया सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार आज परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने की। समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से आच्छादित बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली माइग्रेशन प्रोविजनल डिग्री इत्यादि शीघ्र ही ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि सत्र 2022-23 में पीजी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होगी। परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रत्येक समस्त में दो मिड टर्म परीक्षाएं संपन्न होंगी। परीक्षाएं कॉलेज स्तर पर संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, प्रोफेसर संजय मिश्र, डॉ. सुधीर कुमार प्राचार्य महाराजा हरिशचंद्र पीजी कॉलेज मुरादाबाद, डॉ. बीवी सिंह प्राचार्य जगदीश शरण हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा, प्रोफेसर एसके पांडे, प्रोफेसर विनय ऋषिवाल, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. यतेंद्र कुमार, डॉ. गौरव राव, डॉ. अर्चना सिंह एसबीडी कॉलेज धामपुर, प्रशासनिक अधिकारी श्री दीप जोशी तथा देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें