फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ दुष्कर्म का केस
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। एक युवती के साथ कंपाउंडर ने चिकित्सक की मिलीभगत से दुष्कर्म किया। युवती को आरोपियों ने नशे की गोली दे दी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव में डॉ. तहसीन क्लीनिक चलाता है, जिसके यहां आदिल पुत्र आकिद निवासी तोहफापुर थाना हल्दौर बतौर कंपाउंडर काम करता है। आरोप है कि 22 जुलाई को गांव की की एक युवती क्लीनिक पर दवा लेने के लिए गई तो कंपाउंडर आदिल ने चिकित्सक की मिलीभगत से युवती को नशे की गोली देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब यह बात युवती ने अपने परिवार वालों को बताई तो वह आग बबूला हो गए। परिजनों ने आदिल व उसके पिता आकिद से युवती से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने शादी से इन्कार करते हुए गाली गलौज कर वहां से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व भी आदिल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आकिल, आकिद निवासी तोहफापुर थाना हल्दौर व चिकित्सक तहसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें