फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर-पैजनिया और फीना मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Sat, 11 Mar 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
खस्ताहाल चांदपुर पैजनिया मार्ग।
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर से पैजनिया और चांदपुर से फीना को जाने वाले खस्ताहाल मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। शीघ्र ही दोनों मार्ग की काया पलट होगी, जिससे मार्ग पर आवागमन के लिए लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग बनवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शासन से साढ़े नौ करोड़ रुपये आवंटित हो गए है।
विज्ञापन

चांदपुर से वाया पैजनिया नहटौर, उत्तराखंड सीमा में जाने और चांदपुर से वाया फीना अमरोहा जनपद में जाने का रास्ता मुसाफिरों, वाहन चालकों, गन्ना किसानों को बड़ी मशक्कत के साथ पूरा करना पड़ता है। मार्ग में गहरे गड्ढों के साथ ही चौड़ाई कम होने से आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। समय-समय पर क्षेत्र के लोग सड़क का चौड़ीकरण और गड्ढा मुक्त कराने की मांग करते रहे हैं। निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी ने भी शासन को दोनों मार्गों का चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की ओर से भी इन मार्गों के चौड़ीकरण का उन्होंने भी अपने स्तर से प्रयास किया है। पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश भी चांदपुर विधायक बनने के बाद मार्ग की समस्या के समाधान के प्रयास में जुट गए थे।
शासन ने दी मार्ग को चौड़ीकरण की वित्तीय स्वीकृति
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शादाब खान ने बताया कि शासन ने करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से करीब 39 किलो मीटर में बालावाली-किरतपुर-नहटौर-चांदपुर-फीना मार्ग को मंजूरी दी है। इसमें करीब 20 किलोमीटर का क्षेत्र चांदपुर-पैजनिया व चांदपुर फीना शामिल है। जिसके शासन से साढ़े नौ करोड़ रुपये मिल गए हैं। मार्ग की चौड़ाई सात मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन टेंडर डालने के लिए 17 मार्च से 25 मार्च को समय दिया गया है। शीघ्र ही निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें