चांदपुर। बाढ़ के कारण बंद हुई चांदपुर से मेरठ वाया हस्तिनापुर रोडवेज बस सेवा अब फिर से शुरू होगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रविवार से इस मार्ग पर एक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
चांदपुर रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज राजकुमार सिंह ने यह जानकारी दी। बस सुबह नौ बजे चांदपुर से मेरठ के लिए रवाना होगी। यह हस्तिनापुर होते हुए मेरठ पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे यह मेरठ से चांदपुर के लिए वापस चलेगी। इस सेवा से चांदपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को मेरठ आने-जाने में सुविधा मिलेगी। बाढ़ के दौरान मार्ग खराब होने के कारण इस रूट पर बस सेवा बंद कर दी गई थी। मार्ग की स्थिति में सुधार के बाद रोडवेज विभाग ने यह निर्णय लिया है।