फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उत्तराखंड से सीधे जुड़ जाएगा चंदक, सुगम होगा सफर

Sun, 02 Nov 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
-चंदक-बालावाली मार्ग, इसका होगा चौड़ीकरण। संवाद
विज्ञापन
मंडावर। चंदक से गोपालपुर तक ग्रामीण संपर्क मार्ग को टू लेन चौड़ा करने की कवायद शुरू हुई है। इससे चंदक सीधे उत्तराखंड के बालावाली बॉर्डर से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

बालावाली से नांगल सोती और नजीबाबाद की दूरी भी कम हो जाएगी। भारी वाहनों को अब वाया मंडावर से नहीं जाना पड़ेगा। इस योजना में 21 करोड़ की लागत आएगी। बालावाली में गंगा नदी पर साल 2020 पुल चालू हुआ। इस पुल के चालू होने के साथ ही उत्तराखंड सरकार ने लक्सर और हरिद्वार को बालावाली से जोड़ने के लिए अपनी सीमा में सड़कों का निर्माण किया।
वहीं बिजनौर की सीमा में भी मंडावर से बालावाली तक सड़क का चौड़ीकरण कर लिया गया था। इसके बाद बालावाली को फीना से भी जोड़ा गया। बालावाली में पुल निर्माण का मकसद ही हरिद्वार में वाहनों का बोझ कम करना और रुड़की सहारनपुर से बिजनौर का सीधा संपर्क जोड़ना रहा।
विज्ञापन

अब बालावाली से चंदक और नजीबाबाद को और करीब लाने के लिए नौ किलोमीटर लंबे ग्रामीण संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है।
21 करोड़ की लागत से चंदक-गोपालपुर वाया रायपुर बेरीसाल मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की की जाएगी। जिससे भारी वाहनों को भी बालावाली पहुंचने का सीधा रास्ता मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें