फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कुम्हारों को चाक बांटे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कुम्हारों को चाक बांटे गए
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर विधायक अशोक राणा ने बृहस्पतिवार को प्रियंका स्कूल में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कुम्हारी कलां को बढ़ावा देने के लिए श्रम विभाग में पंजीकृत कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक का वितरण किया। 70 दिव्यांगजनों को बैशाखी भी भेंट की गई।
विज्ञापन

विधायक अशोक कुमार राणा ने जिला उद्योग तथा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया। 70 दिव्यांगजनों को बैसाखी भेंट की। उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पांच कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक बांटे। राष्ट्रीय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 189 समूह की महिलाओं को एक लाख 25 हजार की रकम उनके खातों में डालकर लाभान्वित किया। पात्रों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। सहायक उपायुक्त जिला उद्योग डा. आरडी उस्मानी ने संयुक्त रूप से सामग्री का वितरण कराया। ब्लॉक मिशन प्रभारी राजकुमार ने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल, रोहित कुमार सोनू, उदित नारायण सिंह, एसके देवरा, जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर सिंह, टीकम सिंह, नीरज प्रताप सिंह, पालिका सभासद सुरेंद्र सिंह, बॉबी, सोनू रहे। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ भगत सिंह चौक पर कोरोना महामारी से बचाव को काढ़ा के पैकेटों को वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें