-सबसे अधिक 15 सभापति कोतवाली ब्लाक में चुने गए, नजीबाबाद में 10 सभापति
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चुनावी नतीजों के साथ ही सहकारी समितियों की बागडोर किसानों के हाथों में आ गई है। जिले की 96 समितियों में रविवार को चुनाव हुआ। इस चुनाव में यह भी रिकार्ड बना कि 74 किसान सहकारी समितियों में सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सबसे अधिक 15 सभापति कोतवाली ब्लाक में निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद नजीबाबाद ब्लाक का नंबर है।
जिले में 96 सहकारी समिति पर चुनाव हुआ, इनमें 92 किसान सहकारी समितियां, एक अध्यापक वेतन भोगी ऋण समिति तथा तीन मत्स्य पालन सहकारी समिति हैं। 78 समितियों में सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें 74 किसान सहकारी समितियों के सभापति तथा एक अध्यापक वेतन भोगी ऋण समिति व तीन मत्स्य पालन सहकारी समिति हैं।
सहायक निबंधक सहकारी समितियां डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि कोतवाली ब्लाक में सबसे अधिक 15 सहकारी समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद नजीबाबाद ब्लाक में 10 सहकारी समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। 18 सहकारी समितियों में सभापति के लिए चुनाव के लिए हुए। अध्यापक वेतन भोगी सहकारी समिति तथा मत्स्य पालन सहकारी समिति के सभापति भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
बिजनौर से सटे गांव भरैरा स्थित समिति में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष कुमार की पत्नी अर्चना निर्विरोध सभापति और विनोद सिंह निर्विरोध उपसभापति चुने गए।
यह रहा परिणाम
कोतवाली ब्लाक में 15 सभापति, अफजलगढ़ ब्लाक में एक, मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में आठ, हल्दौर-किरतपुर ब्लाक में तीन-तीन, नजीबाबाद ब्लाक में 10, स्योहारा-जलीलपुर ब्लाक में सात-सात तथा नहटौर-नूरपुर ब्लाक में छह-छह सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चांदपुर में रेखा देवी बनीं सभापति
चांदपुर। किसान सेवा सहकारी समिति चांदपुर में रेखा देवी को सभापति व विजय कुमार को उप सभापति चुना गया। बागड़पुर समिति में अभिषेक मलिक सभापति व योगेंद्र सिंह उप सभापति, बास्टा में युद्घवीर सिंह सभापति व यशवीर सिंह उप सभापति, जलीलपुर समिति के लिए सुनीता देवी सभापति व उदयपाल सिंह उप सभापति, खानपुर समिति से राहुल कुमार सभापति व माया देवी उप सभापति, आबिदपुर समिति में वीर सिंह सभापति व रूबी उप सभापति, स्याऊ समिति में गौरव कुमार सभापति व रजनीश उप सभापति, मुढाल समिति से नईमा सभापति व लता कुमारी उप सभापति चुनी गईं।
-
कुंजैटा में प्रमोद कुमारी निर्वाचित
बढ़ापुर। कुंजैटा समिति में सभापति पद पर प्रमोद कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई जबकि उपसभापति पद पर प्रभात कुमार चुने गए। समिति मुर्तुजापुर (चंदनवाला) में रामवीर सिंह चौहान सभापति चुने गए। किरतपुर क्षेत्र की खेड़ी-भोजपुर समिति पर सत्यवीर सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए।
करमस खेड़ी में पंकज चौधरी बने सभापति
करमस खेड़ी समिति में पंकज चौधरी निर्विरोध सभापति बने। सहकारी बैंक के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार को सदस्य चुना गया। साथ ही धीर सिंह, सुनीता देवी, ऋषि पाल सिंह, वीर प्रताप सिंह नसीम अहमद भी बैंक के लिए चुने गए।