- नवीन कुमार सभापति, जगदीश सिंह उपसभापति चुने गए
फोटो एक
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। धामपुर किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी समिति में सभापति (सामान्य), उपसभापति ( सामान्य ) का चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। अमखेड़ा निवासी नवीन कुमार चौहान सभापति, नौरंगाबाद निवासी जगदीश सिंह एकल पर्चा जमा होने से उपसभापति चुने गए।
रोहिताश सिंह नौरंगाबाद, नृपेंद्र सिंह जमालपुर आलम, रीता देवी पालनी, अमरीश कुमार ढक्का करमचंद, महेश कुमार मौजमपुर जैतरा, मुकेश कुमार मौजमपुर जैतरा बैंक प्रतिनिधि, मुकेश कुमार मौजमपुर जैतरा, जगदीश सिंह नौरंगाबाद धामपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रतिनिधि, महिपाल सिंह अमखेड़ा, नरेंद्र सिंह जैतरा जिला सहकारी संघ बिजनौर, सुरेश कुमार अमखेड़ा, देवेंद्र सिंह अमखेड़ा, रामकुमार सिंह नौरंगाबाद, अनुराधा देवी नौरंगाबाद, नरेंद्र सिंह जैतरा और दीपक कुमार मौजमपुर सूरज क्रय विक्रय समिति लिमिटेड धामपुर के प्रतिनिधि बने हैं। -
नसीरपुर में युवराज सिंह सभापति निर्वाचित
चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नसीरपुर बनवारी में सभापति पद का चुनाव हुआ। दो संचालकों युवराज सिंह और राजेश सिंह ने इस पद के लिए नामांकन कराया। नौ संचालक सदस्यों की ओर से वोट डाले गए। इनमें से पांच वोट युवराज सिंह को मिले और चार वोट राजेश सिंह को मिले। युवराज सिंह सभापति चुने गए। याचना सिंह उप सभापति निर्विरोध घोषित हुईं।