नगीना। नवरात्र के पहले दिन मां काली एवं मां दुर्गा के मंदिर में पूजा करने गई भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की पत्नी के गले से डेढ़ तोले सोने की चेन चोरी कर ली गई।
नगर के मोहल्ला कायस्थ सराय निवासी भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिव शंकर सक्सेना ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी मंजू सक्सेना, पुत्र सिद्धांत के साथ बाइक से धामपुर मार्ग पर स्थित मां काली-मां दुर्गा मंदिर में पूजा करने गईं थीं। जब वह वापस आईं तो उनके गले की डेढ़ तोले सोने की चेन गायब थी। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।