फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन

विज्ञापन
नजीबाबाद में महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर यज्ञ करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उन्हें नमन किया। भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव खाईखेड़ी में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के 87वें जन्मदिन पर यज्ञ किया।
रीता तोमर, अंकित चौधरी, गोपी सिंह, ऋषिपाल सिंह, गजेंद्र चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने आहुतियां देकर चौ. महेंद्र सिंह टिकैत और किसान नेता बाबूराम की दादी सुखिया देवी की पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। उधर, भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के गेस्ट हाउस में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नौ से 11 अक्तूबर तक हरिद्वार में शुरू होने वाले चिंतन शिविर में पहुंचने की अपील की। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह, ठा. गजेंद्र सिंह, बाबूराम तालान, भोपाल राठी, नवीन राजपूत, सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शहजादपुर में भाकियू के प्रांतीय नेता अजय बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को नमन किया। जिला महासचिव नरदेव सिंह, तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, हुकुम सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें