फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन

धामपुर। विश्व हिंदू महासंघ की धामपुर इकाई द्वारा शनिवार को महंत अवैद्यनाथ महाराज की छठीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

महंत अवैद्यनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चल कर समाज सेेवा का प्रण किया। प्रदेश मंत्री डॉक्टर इंद्रदेव सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वह विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। चार बार सांसद रहे। गोरखनाथ पीठ के महंत रहे। राम जन्मभूमि आंदोलन को शुरू करने के लिए उनसे प्रेरणा प्राप्त कर अशोक सिंघल ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाया था। 12 सितंबर से 18 सितंबर तक एक सप्ताह महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि सप्ताह के रूप में मनाई जाएगी। इस सप्ताह रविवार 13 सितंबर को सभी कार्यकर्ता ओम नम: शिवाय का जाप करेंगे। 14 सितंबर को गो सेवा के कार्य होंगे। जिसमें गो ग्रास निकाल गायों को चारा खिलवाया जाएगा। उन्हें स्नान करा पानी पिलवाया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सौरभ प्रताप सिंह, डेविड चौहान, नगर अध्यक्ष राकेश कश्यप, नकुल कुमार, लाल सिंह कश्यप, धर्मवीर सिंह, विजयपाल सिंह, नेमचंद सिंह, गोपाल सिंह, बंटी गुर्जर, विनीत शर्मा, जयदीप राजपूत, ईश्वर चंद्र, सूर्य, छत्रपाल सिंह, करण सिंह, राकेश कुमार, अशोक कुमार, आकाश कुमार रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें