फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया जैविक फसलों का भ्रमण

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम लखपतनगर में जैविक फसल का निरीक्षण करते सीडीओ पूर्ण बोरा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर । मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने शुक्रवार को नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत चयनित जैविक ग्राम लखपत नगर उर्फ लक्की वाला एवं जलालपुर निवासी किसान राहुल के केला फसल का भ्रमण किया। भ्रमण के किसानों व अधिकारियों से जैविक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि इस गांव का चयन वर्ष 2019-20 में किया था। जैविक विधि से फसल उत्पादन का कार्य वर्ष 2020-21 से प्रारंभ हुआ। तीसरा वर्ष चल रहा है और किसानों को 2 वर्षों के जैविक प्रमाणीकरण के प्रमाण पत्र दिए जा चुके हैं। साथ ही जैविक पद्धति से उत्पादित विभिन्न उत्पादों के गुणवत्ता की एनबीएल जांच कराई जा चुकी है, जिसमें हानिकारक तत्वों की मात्रा निर्धारित मानक से कम पाई गई। जैविक उत्पादों के किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के बिक्री को एक प्लेटफार्म दिया गया है।
जिला परियोजना समन्वयक (डास्प) डॉ. कर्मवीर सिंह ने परियोजना के बारे में किसानों को बताया। कार्यदायी संस्था के महाप्रबंधक डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि ग्राम लखपत नगर में जैविक कृषि कार्यक्रम के तहत किसानों के 2 क्लस्टर समूह बनाएं हैं। जलालपुर निवासी किसान राहुल के एक एकड़ में 1250 केले की खेती कर रहे हैं। सीडीओ ने किसान जगदीश कुमार, हरपाल सिंह के खेतों का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर दलीप कुमार, हरपाल सिंह, रजत चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें