हल्दौर के गांव नांगलजट में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ पूर्ण बोरा।
- फोटो : BIJNOR
हल्दौर। गांव नांगलजट में सीडीओ ने पहुंचकर कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया और चौपाल मे ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
गांव नांगलजट में शुक्रवार को सीडीओ पूर्ण बोरा ने पहुंचकर कूड़ा निस्तारण केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। सीडीओ ने गांव के पंचायत घर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना और गांव के पुस्तकालय में किताबे रखने के भी दिशा निर्देश दिए। सीडीओ ने गांव में आवास, शौचालय, राशन कार्ड उपस्थिति रजिस्टर आदि दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। ग्रामीणों ने सीडीओ से मास्टर राम प्रसाद के घर से शिव मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य कराए जाने की भी मांग की।
सीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, शौचालय व आवास के नाम पर किसी को भी रिश्वत न दे। कोई भी अगर उक्त कार्यो के नाम पर रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना उन्हें या बीडीओ को तुरंत दें। उन्होंने पशुपालकों व लोगों से गोवंश को खुला न छोड़ने की अपील की है। उन्होंने बीडीओ से ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान से एक रजिस्टर तैयार कराकर पशुपालन करने वाले के यहां घर-घर जाकर संख्या दर्ज कराएं जाने के दिशा निर्देश दिए है। जांच के दौरान किसी भी पशुपालक द्वारा अवारा खुला पशु पाएं जाने पर उसके खिलाफ थे पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कराएं जाने के निर्देश दिए है।
इस अवसर बीडीओ वीरेंद्र यादव एडीओ पंचायत अशोक कुमार, कृषि विभाग के एडीओ कमल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव कपिल कुमार, ग्राम प्रधान रेखा देवी व उनके पति कल्लन सिंह, सत्यवीर सिंह, मास्टर हरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनीराम सिंह आदि अनेक मौजूद रहे।