फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के कान्वेंट स्कूलों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 05 May 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते बीएसए महेश चंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  सीबीएसई, आईसीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों की बैठक में शुल्क नियमन अध्यादेश की जानकारी दी गई। स्कूलों में अग्निशमन यंत्र व सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी दिए गए।  
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सीबीएसई व आईसीएसई के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों की बैठक में एडीएम ने शुल्क नियमन अध्यादेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुल्क नियमन अध्यादेश का सभी स्कूलों में पालन कराया जाए। उन्होंने प्रधानाचार्यों को सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। स्कूलों में अग्निशमन यंत्र भी लगाए जाएं। उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने कान्वेंट स्कूलों में शैक्षिक वाहनों को मानक के अनुसार लगाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों द्वारा बच्चों को स्कूलों में लाने के लिए वाहनों का वेरिफिकेशन भी कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीआईओएस राजेश कुमार ने शासन से आए निर्देशों का पालन कराने को कहा। कहा कि किसी भी कान्वेंट कॉलेज को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। बच्चों से ली जाने वाली फीस भी शासन के आदेश के अनुसार ही ली जाएं। उन्होंने बच्चों की पाठ्यपुस्तकों की खरीदारी, यूनीफॉर्म व गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आए आदेशों का पालने सभी आईसीएसई व सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों को कराने पर जोर दिया। इस मौके पर कई कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने स्कूलों की समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा तथा उनका निस्तारण कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें