फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों को परखा

विज्ञापन
मंडावली- मोटा महादेव मंदिर पर पुलिस को दिशा-निर्देश देते एसपी सिटी  केजी सिंह। संवाद
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर प्रदेश की सीमा से लेकर मोटा महादेव मंदिर व नगर तक कांवड़ियों के मार्ग, सफाई व पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को परखा।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने सीओ आकांक्षा गौतम, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में कांवड़ यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। कोटावाली नदी से मोटा महादेव मंदिर तक स्थलीय निरीक्षण के दौरान पुलिस सहायता केंद्र, बैरिकेडिंग, मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे और पेयजल को देखने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मोटा महादेव चौकी इंचार्ज सोनू कुमार, उपनिरीक्षक विकास कुमार, महिला उपनिरीक्षक उपासना समेत पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के समय मोटा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी शशिनाथ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें