फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Results: 99.4 प्रतिशत अंक पाकर नंदिनी चौधरी ने किया बिजनौर टॉप, बनना चाहती हैं इंजीनियर

Wed, 15 Apr 2026 11:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। नंदनी ने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थी। वहीं श्रेयांशु उपाध्याय ने 98.4 प्रतिशत हासिल कर दूसरा स्थान पाया। स्कूलों और घरों में हर्ष का माहौल है। 
विज्ञापन
माता-पिता के साथ नंदनी चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। परीक्षा में बिजनौर जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साई मिलेनियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहटौर की छात्रा व ग्राम गिलाड़ी निवासी विपिन चौधरी की पुत्री नंदिनी चौधरी ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर का ताज पहना है। 
विज्ञापन

 

मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल मंडावर के छात्र श्रेयांशु उपाध्याय ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान पाया। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र अपार जैन 98.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को दिया। मेधावी छात्रों के परिवार में हर्ष का माहौल है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

इंजीनियर बनना चाहती हैं नंदिनी चौधरी
मेधावी छात्रा नंदिनी चौधरी ने बताया कि इंजीनियर बनना चाहती है। वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने कोचिंग सेंटर का सहारा नहीं लिया, बल्कि स्कूल और स्वयं अध्ययन कर मुकाम हासिल किया। सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी है। नंदनी चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिजनों को दिया है।
स्कूल प्रधानाचार्या कंचन शर्मा ने बताया कि नंदनी चौधरी ने कुल 497 अंक प्राप्त किए हैं। नंदनी ने आईटी, हिंदी और अंग्रेजी विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए जबकि विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 98 और गणित में 93 अंक प्राप्त किए।
 

आईएएस बनना चाहती हैं आराध्या सिंह
डीडीपीएस की छात्रा आराध्या सिंह पुत्री सोमवीर सिंह साई विहार कालोनी मूल गांव मांडी निवासी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। वह आगे की पढ़ाई कर यूपीएससी की तैयार करके आईएएस बनना चाहती हैं। आराध्या सिंह ने बताया कि कोई कोचिंग नहीं लिया और सोशल मीडिया से दूर रही हैं।
 

आईआईटी इंजीनियर बनना चाहते हैं अपार जैन
मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र अपार जैन पुत्र तरुण जैन निवासी सोतियान ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। अपार जैन ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई कर आईआईटी इंजीनियर बनना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

मॉडर्न ऐरा मंडावर में श्रेयांशु ने किया टॉप
बिजनौर। मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल मंडावर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। श्रेयांशु उपाध्याय ने 98.4 प्रतिशत, हार्दिक राजपूत और महिमा चौधरी ने 98, कार्तिक राजपूत, प्रांजुल राजपूत और अभिनव प्रताप सिंह ने 96, मानवी राजपूत, अक्षिता राजपूत और तस्मिया सिद्दीकी ने 94 प्रतिशत व इशिका सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य डॉ. मदन सिंह रावत ने बताया कि 30 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। संवाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें