फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादी हमले की धमकी देने वाले को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर थाने की गिरफ्त में आतंकी हमले की धमकी देने वाला आरोपी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मंडावर (बिजनौर)। खुद को आतंकवादी बताकर हेल्पलाइन नंबर पर आतंकी हमले की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को किसी ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करके सूचना दी थी कि हिंदुस्तान में आतंकवादी घुस चुके हैं। फोन करने वाले ने कहा था कि वह भी आतंकवादी है। उसने धमकी देते हुए कहा था कि हमला होने वाला है। धमकी भरे फोन से पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच की तो नंबर थाना मंडावर के गांव इनामपुरा निवासी अनीस उर्फ अली पुत्र मोहम्मद साजिद का निकला। पुलिस व स्वॉट टीम ने अनीस को इनामपुरा चौराहे से दबोच लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के अनुसार बताया कि अनीस ने फोन कर आतंकवादी हमले की धमकी देने की बात कबूल की है। अनीस चंडीगढ़ में रंगदारी मांगने के आरोप में जेल गया था। एक माह पहले ही वह जेल से छूटा है। पुलिस के अनुसार अनीस पुलिस को गुमराह करके किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन उसे पहले ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया। अनीस को दबोचने वाली टीम में लव सिरोही, एसआई पवनवीर सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, तेजवीर विकल, स्वॉट टीम में एसआई मनोज परमार व संजय कुमार, कांस्टेबिल मोहम्मद खालिद, रईस अहमद व अरुण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें