मेडिकल स्टोर पर नशे की सामग्री बेचते पकड़ा
रेहड़। बादीगढ़ में एक मेडिकल स्टोर पर एक सप्लायर को नशे की सामग्री बेचते पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक पिछले काफी दिनों से एक सप्लायर के क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई करने की जानकारी मिल रही थी। सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर थाना रायपुर सादात के गांव छोटी बनी निवासी एक आरोपी को बादीगढ़ कल्लूवाला मार्ग स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नशे की सामग्री बेचते पकड़ लिया। मामला एसडीएम के संज्ञान में लाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी अफजलगढ़ डॉ. रजनीश कुमार सिंह और फार्मेसिस्ट मनोज शर्मा ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस संबंध में डॉ. रजनीश कुमार सिंह ने बताया की आरोपी को नशे की सामग्री बेचते पकड़ा है। निरीक्षण की जानकारी डीआई बिजनौर उमेश भारती को दे दी गई है। मेडिकल स्टोर बंद करा दिया है। मेडिकल स्टोर स्वामी भी पुलिस की हिरासत में है।