नजीबाबाद। आम के पेड़ों पर आरा चला रहे दो लोगों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी भाग जाने में कामयाब हो गये।
पुलिस ने चार के खिलाफ पेड़ों को काटने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साहनपुर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस ने दो लोगों को हरे पेड़ काटते हुए मौके से पकड़ लिया। जबकि उनके दो साथी भाग जाने में कामयाब हो गये। पूछताछ करने पर पकड़े गये लोगों ने अपने नाम शेरकोट निवासी मोहसिन, कासमपुरगढ़ी निवासी शबाहत बताया। उन्होंने अपने फरार दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। चौकी प्रभारी की ओर से चारों के खिलाफ 50 आम के पेड़ काटने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।