नई कालोनी से गोह पकड़कर वन में छोड़ा
कालागढ़। कालागढ़ में वन विभाग की टीम ने एक गोह को पकड़कर उसे वनों में छोड़ दिया।
नई कालोनी के रामलीला मैदान में एक दुर्लभ प्रजाति की गोह के मैदान में होने की सूचना वन विभाग की टीम को मिली। जिस पर वन विभाग का बचाव दल मौके पर पहुंचा। कुमार दीपक ने गोह को फौरन कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि यह मादा है और जहरीली है। वर्तमान में यह अंडों से भरी है। इसे सामान्य भाषा में पटरा गोह कहते हैं, लेकिन पटरा गोह की यह प्रजाति दुर्लभ है। तीन वर्ष पूर्व यह कालागढ़ में देखी गई थी। गोह को टीम ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में छोड़ दिया।