फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आवास योजना में अवैध वसूली पर प्रधान के पुत्र पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास की किस्त दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में ग्राम पंचायत ताहरपुर सैद की प्रधान के पुत्र मोहम्मद फहद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी दो लाभार्थियों से 15-15 हजार रुपये ले चुका था। 10-10 हजार रुपये और मांग रहा था। नहटौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताहरपुर सैद में छह लाभार्थियों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हुआ है। इन सभी को 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त पहुंच चुकी है। दो लाभार्थी महिला रशीदा और फिरदौस ने सीडीओ पूर्ण बोरा से शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान शबनम के पुत्र मोहम्मद फहद ने उनसे आवास दिलाने के नाम पर 15-15 हजार रुपये ले लिए। दूसरी किस्त दिलाने के नाम पर 10-10 हजार और मांग रहा है। सीडीओे ने मामले की जांच कराई तो लाभार्थियों के आरोप सही मिले। परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि इस मामले में पंचायत सचिव दीप अमर राही की ओर से आरोपी मोहम्मद फहद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों से किसी भी तरह की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति लाभार्थियों से वसूली करता है तो वह सीधे उनसे या परियोजना अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें