फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बल्दिया फाटक के पास मिला चांदपुर के तुषार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम पत्नी को लेने मुजफ्फरनगर गया था
विज्ञापन

लौटते वक्त चलती ट्रेन में दरवाजे के बाहर थूकते समय गिरने से हादसा हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर(बिजनौर)। गांव बल्दिया में रेलवे फाटक के निकट कस्बा चांदपुर के मोहल्ला काजी जादगान निवासी 32 वर्षीय तुषार उर्फ टिंकू वर्मा का शव पड़ा मिला। वह पत्नी को लेने मुजफ्फरनगर गया था। ट्रेन से लौट रहा था। चलती ट्रेन में दरवाजे के बाहर थूकते समय वह गिर गया और उसकी मौत हो गई।
चांदपुर के मोहल्ला काजी जादगान निवासी तुषार कुमार उर्फ टिंकू वर्मा पुत्र अर्जुन वर्मा (32) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर में हुई थी। उसकी पत्नी अपने मायके में गई थी। परिजनों के अनुसार वह अपनी ससुराल गया था। सोमवार की देर शाम बाइक से अकेला लौट रहा था। गंगा बैराजघाट के पास तकनीकी खराबी आ जाने से उसकी बाइक बंद हो गई। वह बाइक अपने परिचित के यहां खड़ी कर बिजनौर पहुंचा। बिजनौर से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

चलती ट्रेन में दरवाजे के बाहर थूकने लगा। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रेलवे टिकट, मोबाइल फोन व अन्य कागजातों के आधार पर शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। तुषार के भाई दीपक वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Next
AU ऐप में पढ़ें