फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: असली बताकर नकली सोना बेचने वाले गिरोह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। मोहल्ला मुगलान निवासी आकाश अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बाजार पहाड़ी दरवाजा में उसकी परचून की दुकान है। अपने आपको गोरखपुर निवासी बताने वाले मोहनलाल गुजराती ने कहा कि वह रेलवे में खोदाई का कार्य करते हैं। खोदाई में उन्हें सोने व चांदी के सिक्के और जेवरात मिले हैं। उसने सोने के जेवरात में से एक मोती उसे दिया। कहा कि इसकी जांच करा कर अपनी तसल्ली कर ले। इसकी जांच में वह सोने का पाया गया। कुछ दिन बाद वह व्यक्ति अपने साथियों के साथ आएं और एक सोने का हार बताकर आठ लाख रुपये में देने का सौदा तय हो गया। उसने सोने के हार की जांच कराने की बात कही गई तो वे धमकी देकर खिसक गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उधर, नगीना पुलिस एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें