अफजलगढ़ । डीएफओ ज्ञान सिंह ने अमानगढ़ वन रक्षक नईम अली को अपने ड्यूटी निर्वाह करने में अनियमितता बरते पर निलंबित कर दिया। वन रक्षक पर रेंज के विरुद्ध अवैध पातन, अवैध निकासी, वन क्षेत्र से अवैध लकड़ी की निकासी, प्रभावी गश्त न करने, वन अपराधों में प्रभावी नियंत्रण न कर पाने आदि के आरोप थे। इसकी शिकायतों की जांच उपवन प्रभागीय अधिकारी नजीबाबाद से कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए। उप प्रभागीय वनाधिकारी, नजीबाबाद की जांच के आधार पर नईम अली को दोषी मानते हुए निलबिंत किया गया है।