फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लकड़ी कटान मामले में पांच नामजद और छह अज्ञात पर केस दर्ज

Wed, 24 Apr 2024 04:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। खादर क्षेत्र में वनाधिकारियों द्वारा एक घर से जंगल से अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों से भरे पिकअप वाहन को पकड़ने पर वन टीम के साथ हुई अभद्रता के मामले में एक वन रक्षक की ओर से पुलिस में पांच नामजद व करीब छह से अधिक अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को एक सूचना पर डीएफओ नजीबाबाद वंदना फोगाट की अगुवाई में वनाधिकारियों के दल ने खादर क्षेत्र के गांव चंपतपुर चकला निवासी अंग्रेज सिंह के कब्जे से शीशम व मिश्रित लकड़ी प्रजाति से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ा था। वन टीम जब पकड़े गए वाहन को अपने कब्जे में लेकर साथ ले जाने लगी तो ग्राम चंपतपुर चकला निवासी कथित आरोपी के परिजनों व कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया था।

इस मामले में साहूवाला रेंज के वनरक्षक मोहम्मद इरफान ने पुलिस में दर्ज कराए केस में आरोपी अंग्रेज सिंह, छिंदर कौर, लाडी सिंह, राजू सिंह आदि पांच नामजद व करीब छह से अधिक अज्ञात महिला एवं पुरुषों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए वन टीम के साथ अभद्रता का व्यवहार करने की बात कही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें