संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर।
जहरीला पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगाने वाली महिला का शव थाने के गेट पर रखकर हंगामा करने वाले 45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी सविता देवी पत्नी धर्मपाल सिंह ने एक सराफ पर 40 लाख रुपये ना देने का आरोप लगाते हुए जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। महिला की मौत के उपरांत मंगलवार को परिजनों ने उसका शव थाने के बाहर रखकर हंगामा किया था। पुलिस ने सराफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद सहित 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। कस्बा इंचार्ज शिव कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
इन्हें बनाया गया आरोपी
शुभम चौहान पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम कसौर हाल निवासी मोहल्ला आंबेडकर नगर निकट नगीना पटाक, दिनेश उर्फ टाइगर, हरिओम चौहान, विवेक, धर्मपाल पुत्र भोपाल सिंह, सौरभ पुत्र सुरेंद्र, पवन, सुनीता पत्नी पवन दुधिया, मुकेश पुत्र सुरेन्द्र, संजीव पुत्र टीकाराम, छोटे, दिनेश, श्रीकांत पुत्र कोमल, महेश, शिवाकू, धर्मेन्द्र चौहान पुत्रगण ऋषिपाल सहित 45 अन्य लोग आरोपी बनाए गए है।