स्योहारा में होली के रंग के जुलूस में कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में 11 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना के बाद से ही उपद्रवियों की शिनाख्त करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कस्बा इंचार्ज रोबिन सिंह ने बताया कि रंग का जुलूस कस्बा स्योहारा में शिवाजी मार्केट से सुबह 10 बजे शुरू होना था, लेकिन होली जुलूस के मुख्य आयोजक रजत रस्तोगी उर्फ शैंकी पुत्र सुनील रस्तोगी निवासी शिवाजी मार्केट ने अपने भाई एवं साथियों के साथ मिलकर जुलूस को दो घंटे के बाद शुरू किया।
जुलूस दोपहर ढाई बजे माहिगीरान मस्जिद के पास आया तो जुलूस में सम्मिलित दो पक्षों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई।
थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा रजत रस्तोगी, पंकुल रस्तोगी, मुकेश कुमार बंसल उर्फ मोन्टी, राजीव माहेश्वरी, पारुल रस्तोगी, दिपांशु रस्तोगी, शौर्य, पुनीत (पीयूष) रस्तोगी, आशु गुप्ता उर्फ टाइगर, संदीप शर्मा, अविनाश जोशी व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
होली जुलूस के दौरान आयोजक शैकी रस्तोगी और उसके सहयोगियों द्वारा उपद्रव मचाया गया। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। अपराधी जो भी हो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
-इंदु सिद्धार्थ, एएसपी/ सीओ धामपुर