फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 23 महिला आरक्षियों को किया सम्मानित

Sun, 12 Mar 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सेवा भारती मातृ मंडल बिजनौर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक पखवाड़े में महिला थाने के स्टाफ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 23 महिला आरक्षियों को सेवा भारती मातृ मंडल की टीम ने पुष्प और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को बिजनौर महिला थाने में आयोजित कार्यक्रम में आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठ महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। भारती मातृ मंडल की टीम ने महिला थाना प्रभारी पुष्पा देवी, एसआई आशा तोमर, महिला उपनिरीक्षक एवं एसआई सपना नामदेव, परामर्श केंद्र से दो आरक्षी सहित 23 को महिला थाने पहुंचकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मातृ मंडल शोभा शर्मा, जिला संयोजिका सरिता सैनी, जिला उपाध्यक्ष मंजू गोयल, मंगेश शर्मा, गीता अग्रवाल, नीता, शशि शर्मा, शशि विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें