फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत 16 पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस

Wed, 17 Apr 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत 16 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को मजिस्ट्रेट की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि 15 से 20 ई-रिक्शा चालक बहुजन समाज पार्टी के बैनर और झंडा लगाकर रैली निकाल रहे थे। रैली निकाले जाने की अनुमति मांगने पर नहीं दिखा सके। जिसके चलते आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। टीम 13 ई-रिक्शा चालकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ करने पर रिक्शा चालकों ने बताया कि वह निसार उर्फ बैंगन के कहने पर आए थे, जिन्हें दो सौ रुपये प्रति घंटा देने की बात कही गई थी। आरोप है कि कि रैली पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सागर और सद्दाम राणा की ओर से आयोजित की गई। पुलिस ने ई रिक्शा चालक मोहम्मद शहजाद, राजू, अनीश, कामिल, शकील अहमद, नसरुद्दीन, आरिफ, रमेश, वाजिद, तस्लीम, सैफी, बिलाल, मोहम्मद शफीक, निसार उर्फ बैंगन, सद्दाम राणा और बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सागर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें